स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

बहू को मायके छोड़ने आए ससुर की ट्रेन से कटकर मौत

बहू को मायके छोड़ने आए ससुर की ट्रेन से कटकर मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बहू और पोतियों को मायके छोड़ने आए एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी बहरौली गांव निवासी हबीब (50) रविवार दोपहर अपनी बहू शाहीन तथा दो पोतियों सुमैरा और जुबैरा को उसके ननिहाल नई बस्ती धनेवा छोड़ने के लिए आए थे। बताया जाता है कि बहू के मायके पक्ष के लोग मलिहाबाद कस्बे में ही मिल गए थे।

जिसके बाद वे शाहीन और दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर घर लौट गए। कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि हबीब का शव महमूदनगर रेलवे फाटक से काकोरी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 1094/05 और 1094/07 के बीच पड़ा है। बताया गया कि वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला तथा मृतक का मोबाइल फोन भी कुछ दूरी पर बरामद हुआ। जिसकी मदद से उसकी पहचान की गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर और धड़ अलग हो गया था। मृतक के परिवार में पुत्र नबीहसन हैं।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें