स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, खुद खाया जहर

घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, खुद खाया जहर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, माल इलाके के आजाद नगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (55) ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी मोनिका सिंह (45) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में मोनिका सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतका के बड़े बेटे अंशुमान सिंह की तहरीर पर माल थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में डीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली थी कि जितेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र प्रताप सिंह के पिता चंद्रभान सिंह माल थाने में दीवान के पद पर तैनात रहे हैं और वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है।

वहीं, मृतका की बहन और भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष को पैसे का घमंड था और इसी कारण उनकी बहन की हत्या की गई। उन्होंने मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है स्वस्थ होने पर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें