-
यूकेडी का टैक्सी चालकों के साथ हुआ जनसंवाद।
पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने ‘मुद्दे की बात, जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत कांडा टैक्सी स्टैंड में जनसंवाद किया गया। यूकेडी प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया की टैक्सी स्टैंड में उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही टैक्सियों का संचालन होने से चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टैंड में शौचालय बना है लेकिन उसे पालिका द्वारा बंद किया गया है। टैक्सी चालकों ने कहा कि उनके स्टैंड में शराब की दुकान है जिस वजह से वहां अराजकता भी काफी फैली रहती है उन्होंने उसे बंद करने की मांग की साथ ही टैक्सी चालकों और सवारी के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तक वाहन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक टैक्सी स्टैंड बनाने और उसके ऊपर छत की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही वहा पानी की भी सुविधा भी होने पर नाराजी जताई। यूकेडी कार्यकतार्ओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया है।