स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

CM Yogi News: वीरता पदक से सम्मानित हुए जांबाज पुलिसकर्मी, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी को भी किया सम्मानित

CM Yogi News: वीरता पदक से सम्मानित हुए जांबाज पुलिसकर्मी, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी को भी किया सम्मानित

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस सेवा के दौरान असाधारण साहस दिखाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के परिवार को भी सम्मान दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सुनील कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान उन्होंने चार अपराधियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी कार्रवाई के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वह शहीद हो गए थे।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई थी। मुख्यमंत्री ने उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

2025 में घोषित वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मी

कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित वीरता पदकों से सम्मानित पुलिसकर्मियों में आरक्षी देवदत्त सिंह, राजन कुमार और रितुल कुमार वर्मा शामिल रहे। इनके अलावा आईपीएस अधिकारी निपुण अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ने सिंह, नीरज कुमार पाल, आईपीएस अशोक कुमार मीणा, कुलदीप कुमार और निरीक्षक गीतेश कपिल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।इस सूची में प्रवीण अहलावत, निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, डॉ. दीक्षा शर्मा, संदीप कुमार और निरीक्षक रिपुदमन सिंह के नाम भी शामिल हैं।

2026 में घोषित पदकों से भी सम्मान

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित वीरता पदकों से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार और उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा शामिल हैं।इसके अलावा निरीक्षक घनश्याम यादव, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी, आरक्षी अमित त्रिपाठी, निरीक्षक अमित, निरीक्षक मनीष बिष्ट और मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह को भी वीरता पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों का साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है। वीरता पदक से सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों की सेवाएं पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें