स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

सीएम योगी ने दी नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई  

सीएम योगी ने दी नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई  
  • मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में नागों का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति, जीव-जन्तुओं और समस्त चराचर जगत के साथ आत्मीय एवं संवेदनशील सम्बन्ध स्थापित करने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा रही है। नाग पंचमी इसी सांस्कृतिक चेतना, प्रकृति के प्रति सम्मान और जीव-जगत के प्रति करुणा का प्रतीक पर्व है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में नागों का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। हमारे धर्मशास्त्रों में नागों को विभिन्न स्वरूपों में पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर विराजमान होते हैं, जबकि भगवान शिव के अलंकारों में सर्प का विशेष स्थान है। नागों का सम्बन्ध शक्ति, जागृत चेतना, संरक्षण और आध्यात्मिक साधना से भी जोड़ा गया है। सावन मास में भगवान शिव की आराधना और नाग पंचमी का पर्व इस आध्यात्मिक परम्परा को और अधिक विशिष्ट बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोक-संस्कृति और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। भारतीय जीवन-दर्शन ने सदैव मनुष्य और प्रकृति के बीच सन्तुलन तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संरक्षण का संदेश दिया है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पारम्परिक रूप से कुश्ती एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। यह आयोजन हमारी लोक परम्पराओं, ग्रामीण जीवन और सामुदायिक सहभागिता को जीवन्त बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्पराएँ हमें केवल आस्था से नहीं जोड़तीं, बल्कि करुणा, सह-अस्तित्व, लोककल्याण और प्रकृति के सम्मान का संदेश भी देती हैं। नाग पंचमी का पर्व इन्हीं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें