स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग उठी

कायस्थ समाज ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से की पहल की अपील

चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग उठी

संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर

पायनियर। वाराणसी

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आॅफ इंडिया के स्पीकर हॉल में कायस्थ समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। 

आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थानों की स्थापना समाज की भावी पीढ़ियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। कार्यक्रम के आमंत्रक एवं रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मणिपुर प्रभारी श्री संजय सिन्हा ने कायस्थ समाज की एकजुटता, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से आहृान किया कि वे समाज के हितों और शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों को संगठित होकर सरकार के समक्ष उठाएं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नवीन की नियुक्ति को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए इसे लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को आगे बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक संजय सिन्हा ने समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और सामूहिक प्रयासों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना तथा कायस्थ समाज की एकजुटता को मजबूत करना रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें