स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन कि टक्कर से कार चालक की मौत

अज्ञात वाहन कि टक्कर से कार चालक की मौत

मृतक की पत्नी का आरोपः ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में समय पर उपचार मिल जाता तो शायद जान बच जाती

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत सीएमओ और स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।हरदोई जनपद के रेलवेगंज निवासी आशुतोष मिश्रा (38 वर्ष) अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के साथ लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे।

पत्नी के अनुसार आशुतोष निजी वाहन चालक का कार्य करते थे। बुधवार रात वह पड़ोसी की कार से उनके रिश्तेदार को छोड़ने रायबरेली गए थे। गुरुवार सुबह वापस लौटते समय लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुलवरिया मोड़ के पास उनकी कार में पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने घायल आशुतोष को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर-दो भेजा। परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण आशुतोष की मौत हो गई। मृतक की पत्नी नीलम मिश्रा ने बताया कि जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं तो उनके पति स्ट्रेचर पर पड़े हुए थे और उनका उपचार शुरू नहीं किया गया था।

उनका कहना है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उनके पति की जान बच सकती थी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत सीएमओ एवं स्वास्थ्य मंत्री से कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें