मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जीआरपी पुलिस की बड़ी पहल, 301 खोए मोबाइल बरामद

करीब 55 लाख रुपए कीमत के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले जीआरपी पुलिस ने अभियान चलाकर देश के विभिन्न राज्यों और यूपी के अलग-अलग जिलों से गिरे व खोए हुए…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जीआरपी पुलिस की बड़ी पहल, 301 खोए मोबाइल बरामद

करीब 55 लाख रुपए कीमत के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले जीआरपी पुलिस ने अभियान चलाकर देश के विभिन्न राज्यों और यूपी के अलग-अलग जिलों से गिरे व खोए हुए 301 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई गई है। जहां बरामद मोबाइल को मंगलवार जीआरपी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक जीआरपी रोहित मिश्रा के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त खोए और गिरे मोबाइल से संबंधित प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इसके तहत सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 301 मोबाइल बरामद किए। जहां बरामद मोबाइल को मंगलवार जीआरपी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके अलावा मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। लोगों ने पुलिस की इस पहल को त्योहार से पहले मिली राहत और खुशी का कारण बताया।