मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से चेन स्नैचिंग करने वाले चालक गिरफ्तार

दो घटना का खुलासा पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। थाना गुडम्बा क्षेत्र में राहगीरों से झपटमारी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से चेन स्नैचिंग करने वाले चालक गिरफ्तार

दो घटना का खुलासा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना गुडम्बा क्षेत्र में राहगीरों से झपटमारी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पेशे से रैपिडो चालक हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दो सोने की चेन, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। थाना गुडम्बा क्षेत्र में हाल ही में चेन स्नैचिंग की दो प्रमुख घटनाएं हुई थी। पहली घटना गत दो अगस्त की रात भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक अशोक कुमार से एसबीआई रोड, जानकीपुरम में स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। वहीं ​दूसरी घटना गत 16 अगस्त की रात टेढ़ी पुलिया के पास प्रिया जोशी से स्कूटी सवार दो युवकों ने जबरन सोने की चेन झपट ली थी।

​गुडम्बा इंस्पेक्टर ने बताया कि गत 19 अगस्त की रात  मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त सिल्वर रंग की ओला स्कूटी से स्कार्पियो क्लब के आगे कुकरैल जंगल के पास दोबारा वारदात करने और चोरी की चेन बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा।दोनों अभियुक्तों की पहचान ​लारेब जैदी उर्फ सोनू (27), निवासी निवासगंज, ठाकुरगंज ​अभिनव मौर्या (24), निवासी: मोहिनी पुरवा हुसैनाबाद, लखनऊ दोनों रैपिडो चालक है। ​

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था और दूसरा राहगीरों के गले से चेन झपट लेता था। स्नैचिंग की चेन बेचकर मिलने वाले पैसों को वे अपने व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल करते थे। इसके आलावा पुलिस ने कब्जे से दो टूटी हुई पीली धातु की चेन, 1,760 रुपए नकद और एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी (संख्या यूपी क्यूएच 0678) बरामद किया। पुलिस ने दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।