स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

रजनी गोयल। ऋषिकेश

शरद पूर्णिमा के अवसर पर ऋषिकेश में मधुबन आश्रम की ओर से भव्य भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मार्ग में हरे कृष्णा, हरे राम की मनमोहक धुनों पर भक्त झूमते और नाचते-गाते नज़र आए। जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुबन आश्रम के स्वामी परमानंद महाराज ने भगवान के जयकारों के साथ किया। 

मधुबन आश्रम से शुरू होकर यह रथ यात्रा लक्ष्मण झूला रोड से होते हुए रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के पूरे मार्ग में शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया तथा शीश झुकाकर पूजा-अर्चना की। स्वामी परमानंद दास के मुताबिक शरद पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर कृतार्थ करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी से खींचता है, वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

 इस वर्ष आयोजित रथ यात्रा का विशेष आकर्षण उत्तराखंड की लोक-संस्कृति रही, जिसकी झलक यात्रा के दौरान साफ दिखाई दी। रथ यात्रा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के सदस्यों समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की तथा शहर की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें