मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि केस : सुप्रीम सुनवाई टली, अब 17 सितंबर पर टिकीं सबकी निगाहें

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई टलने के बाद अब मामले…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बनभूलपुरा रेलवे भूमि केस : सुप्रीम सुनवाई टली, अब 17 सितंबर पर टिकीं सबकी निगाहें
  • मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई टलने के बाद अब मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है। शीर्ष अदालत की अगली तारीख सामने आने के साथ ही मामले से जुड़े पक्षों और बनभूलपुरा क्षेत्रवासियों की निगाहें अब 17 सितंबर पर टिक गई हैं।
सुनवाई को लेकर बुधवार सुबह से ही बनभूलपुरा क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। क्षेत्र में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी गई, जबकि ड्रोन के माध्यम से भी क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। रेलवे भूमि से जुड़ा यह विवाद लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें रेलवे की जमीन से जुड़े अतिक्रमण, प्रभावित परिवारों और आगे की कार्रवाई जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। अब अगली सुनवाई में अदालत के रुख पर सभी की नजर रहेगी।