स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बैंक खाते से 1.93 लाख की साइबर ठगी मुकदमा दर्ज

बैंक खाते से 1.93 लाख की साइबर ठगी मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से बिना जानकारी और सहमति के 1,93,888 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारा क्षेत्र के खुशहालगंज निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र स्वर्गीय गफ्फार अली का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फतेहगंज शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक, 19 और 21 अक्टूबर 2026 को उनके खाते से तीन बार में 98,888 रुपए, 85,000 रुपए और 10,000 रुपए निकाल लिए गए। 

खाते से रकम निकलने के संबंध में उन्हें बैंक की ओर से कोई संदेश या सूचना नहीं मिली।पीड़ित के अनुसार, 22 अक्टूबर को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक, 98,888 रुपए महाराष्ट्र बैंक के अमूल अरुण काम्बले, 85,000 रुपए एक्सिस बैंक के खुर्शीद अहमद और 10,000 रुपए एसबीआई के रब्फुल इस्लाम के खाते में स्थानांतरित किए गए।घटना के बाद मोहम्मद उस्मान ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई। इसके बाद उन्होंने पारा थाने में तहरीर दी। वही इस संबंध मे पारा पुलिस ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें