स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बाबू, हमारे पास मकान नहीं है… हमें भी घर दिलवा दीजिए

बाबू, हमारे पास मकान नहीं है… हमें भी घर दिलवा दीजिए

महराजगंज। सोमवार को नगरपालिका के ईओ कार्यालय में रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर फरियादियों की भीड़ लगी थी। कार्यालय में करीब 11:30 बजे लोगों से खचाखच भरा था। कोई नाली की समस्या लेकर पहुंचा था तो कोई सड़क और सफाई की शिकायत लेकर। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला की कांपती आवाज ने अचानक पूरे माहौल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।नेहरू नगर निवासी करीब 65 वर्षीय आशा देवी कार्यालय में पहुंचीं और अपनी पीड़ा बयां करते हुए बोलीं, बाबू, हमारे पास मकान नहीं है। हमें भी मकान दिलवा दीजिए। पीएम साहब और सीएम साहब गरीबों के लिए मकान बनवाने को पैसा भेजते हैं, हमें भी एक घर मिल जाए तो बुढ़ापा कट जाएगा। महिला की यह गुहार सुनकर वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए शांत हो गए।बुजुर्ग महिला की पूरी बात नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी। उन्होंने महिला की परेशानी को समझते हुए तत्काल नगरपालिका बाबू इम्तियाज खान को बुलाने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में बाबू ईओ के पास पहुंचे।ईओ ने संबंधित कर्मचारी से महिला के मामले की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद उन्होंने आशा देवी को भरोसा दिलाया कि नियमानुसार उनके मामले की जांच कराकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ईओ के आश्वासन के बाद बुजुर्ग महिला के चेहरे पर उम्मीद की चमक साफ दिखाई देने लगी।

उम्मीद लेकर आईं, भरोसा पाकर दुआएं देती हुई लौटीं

गरीबी और अपने सिर पर छत न होने का दर्द लेकर नगरपालिका पहुंची आशा देवी जब अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रही थीं, तब उनकी आंखों में बेबसी साफ झलक रही थी। लेकिन जब उन्हें मदद का भरोसा मिला तो चेहरे पर संतोष दिखाई देने लगा। वह अधिकारियों और कर्मचारियों को दुआएं देती हुई खुशी-खुशी कार्यालय से बाहर निकलीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें