स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवाओं को सरकारी नौकरी तक सीमित न रहकर उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए : आनंदीबेन पटेलशहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाईदेश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयुवाओं को सरकारी नौकरी तक सीमित न रहकर उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए : आनंदीबेन पटेलशहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाईदेश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

काकोरी से लखनऊ मजदूरी करने जा रहा था युवक, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सीतापुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। युवक काकोरी से साइकिल पर सवार होकर लखनऊ मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रवण राजपूत (30) पुत्र स्वर्गीय धनीराम निवासी आबिदखेड़ा, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। श्रवण राजमिस्त्री का काम करता था और अविवाहित था। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। 

वह साइकिल से काकोरी की ओर से लखनऊ जा रहा था। सीतापुर बाईपास के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

श्रवण की हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिवार का सहयोग करने के लिए वह राजमिस्त्री का काम करता था। सुबह काम पर जाने के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।इस संबंध में दुबग्गा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें