हैदरगढ बाराबंकी। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे सुबेहा थाना क्षेत्र अमरवल किरसिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस के 50.6 किमी पर भयंकर सड़क हादसे मे 18 चक्का ट्रक जलकर राख हो गया। यूपीडा कर्मियों ने बताया कि राजस्थान से टाइल्स व पत्थर लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए बलिया की ओर जा रहा था। सुबेहा थाना क्षेत्र के अमरवल किरसिया गांव के समीप पहुंचते ही टायर फट जाने से ट्रक डिवाइडर मे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक मे भयंकर आग लग गई। चालक व क्लीनर कूदकर भाग गये।आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने सुबेहा पुलिस को सूचना दी ।मौके पर यूपीडा की बचाव राहत टीम, सुबेहा पुलिस व दमकल की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। बडी मुश्किल से आग बुझाई जा सकी तब तक ट्रक सामान सहित जलकर राख हो गया। जानकारों के मुताबिक लगभग एक करोड से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
टायर फटने से 18 चक्का ट्रक धू-धूकर जला, एक करोड़ का नुकसान
हैदरगढ बाराबंकी। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे सुबेहा थाना क्षेत्र अमरवल किरसिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस के 50.6 किमी पर भयंकर सड़क हादसे मे 18 चक्का ट्रक जलकर राख हो गया। यूपीडा कर्मियों ने बताया कि राजस्थान से टाइल्स व…