मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देश

रेल से 50 किलो गांजा लेकर जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

-दो प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर लाई गई थी नशे की खेप, विशाखापट्टनम से महम पहुंचनी थी गांजा की आपूर्ति पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
रेल से 50 किलो गांजा लेकर जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

-दो प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर लाई गई थी नशे की खेप, विशाखापट्टनम से महम पहुंचनी थी गांजा की आपूर्ति

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गई गांजा की खेप के साथ फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा वाणिज्यिक मात्रा में है।

जीआरपी के अनुसार महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की खेप लेकर स्टेशन पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद दो प्लास्टिक के कट्टों पर पुलिस को संदेह हुआ। कट्टे खोलकर जांच की गई तो उनमें गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर कुल मात्रा करीब 50 किलो निकली। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विशाखापट्टनम से लाई गई थी खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लाया गया था और इसे महम में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। अब जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया था और महम में इसे किसे सौंपा जाना था। जीआरपी ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी उपाधीक्षक राजेश चेची के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपित पहले भी नशे की तस्करी कर चुके हैं या नहीं।