मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस  मौके पर पहुंचे। वहां रेलवे पटरी के बीच एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला।

पुलिस ने जीआरपी कर्मियों और ट्रैकमैन की मदद से शव के सिर और धड़ को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। मृतक की तलाशी लेने पर जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान रईस अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासी वली नगर, काकोरी के रूप में हुई।

घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक का पुत्र उस्मान मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।