मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

अलीगंज में एलडीए का सीलिंग अभियान, छह निर्माण सील

चन्द्रलोक कॉलोनी से सेक्टर-एफ तक चला अभियान, बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण पर कार्रवाई पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगंज में छह निर्माणों पर सील लगा दी।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अलीगंज में एलडीए का सीलिंग अभियान, छह निर्माण सील

चन्द्रलोक कॉलोनी से सेक्टर-एफ तक चला अभियान, बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण पर कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगंज में छह निर्माणों पर सील लगा दी। न्यायालय के आदेश के बाद प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने चन्द्रलोक कॉलोनी से लेकर अलीगंज के अलग-अलग सेक्टरों तक अभियान चलाया। एक ही दिन में छह निर्माण सील किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। प्राधिकरण के अनुसार, जिन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, उनके खिलाफ बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किए जाने के मामले दर्ज थे।

इन मामलों में विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किए गए थे। आदेश के अनुपालन में बुधवार को प्रवर्तन टीम ने संबंधित परिसरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आंशुमान सिंह के 43, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कॉलोनी और शशांक सिसौदिया के 35, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कॉलोनी स्थित निर्माण सील किए गए। इसके बाद टीम ने मदन गोपाल सिंह के बी-13, सेक्टर-ए अलीगंज, देवरा के ए-10, सेक्टर-जे अलीगंज, विपिन द्विवेदी के 38ए, सेक्टर-ई चन्द्रलोक कॉलोनी और महित गुप्ता के 28 बी-5/6, सेक्टर-एफ अलीगंज स्थित निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सभी मामलों में न्यायालय के आदेशों का विधिवत अनुपालन कराया गया है। प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की है,अलीगंज में एक साथ छह निर्माणों पर हुई कार्रवाई ने यह संकेत दिया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।