मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

डिप्रेशन का इलाज करा रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के खत्री इलाके में मंगलवार देर रात 28 वर्षीय विवाहिता ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान शिखा श्रीवास्तव पत्नी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई…

साझा करें WhatsAppFacebookX
डिप्रेशन का इलाज करा रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के खत्री इलाके में मंगलवार देर रात 28 वर्षीय विवाहिता ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान शिखा श्रीवास्तव पत्नी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय शिखा का पति अंकित दूसरे कमरे में अपनी सास से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कमरे से आवाज सुनाई देने पर दोनों वहां पहुंचे।

शिखा को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखकर परिजनों ने चाकू से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद आनन-फानन में उसे रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक शिखा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शिखा की तीन साल की बेटी है। पति अंकित एक डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

गुडम्बा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।