पायनियर समाचार सेवा। चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देवीधुरा के बगवाल मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा यह दुनिया का एक ऐसा विशिष्ट मेला है, जहां की अनूठी परंपराएं, संस्कृति अपनी आस्था को प्रकट करने का अलग ढंग है। यह मेला मॉडल जिला चंपावत का ही नहीं बल्कि पूरे देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान रखता है उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन श्रद्धालुओं का स्वागत कर इनके साथ मेहमान की तरह ऐसा व्यवहार करें जिससे प्रसन्न होकर यह आने वाले समय में अपने साथ और अधिक श्रद्धालुओं को यहां ला सके। इससे चंपावत जिले का ही नहीं उत्तराखंड के अन्य जिलों को भी पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
बगवाल मेले में आने वाले लोगों का मेहमान की तरह स्वागत कर उन्हें बनाएं अपना ब्रांड एंबेसडर : जिलाधिकारी
पायनियर समाचार सेवा। चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देवीधुरा के बगवाल मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा यह दुनिया का एक ऐसा विशिष्ट मेला है, जहां की अनूठी परंपराएं, संस्कृति अपनी आस्था को प्रकट करने का…