मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, पायनियर । इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता…

साझा करें WhatsAppFacebookX
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, पायनियर । इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक प्रो. सैयद वासिम अख्तर ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।प्रो. अख्तर ने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, संविधान के मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर, अतिरिक्त चांसलर, कुलपति, रजिस्ट्रार, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।