मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेशी खेल एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण, योग खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ, पायनियर। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन के पंजीकृत कार्यालय 162, विजय नगर कॉलोनी, कृष्णा नगर, लखनऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों और खेल जगत…

साझा करें WhatsAppFacebookX
स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेशी खेल एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण, योग खिलाड़ियों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेशी खेल एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण, योग खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ, पायनियर। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन के पंजीकृत कार्यालय 162, विजय नगर कॉलोनी, कृष्णा नगर, लखनऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ए.के. सक्सेना ने किया।

योग चैंपियनशिप की पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने सफारी पार्क, इटावा में आयोजित 10वीं योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली लखनऊ की खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

चैंपियनशिप के अंडर-18 बालिका टीम इवेंट में लखनऊ टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था। पदक विजेता खिलाड़ियों में आलिया फातिमा, यमन रिजवी, इन्शा फातिमा और इकरा फातिमा शामिल रहीं। सभी खिलाड़ी यूनिटी कॉलेज से हैं।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन के माध्यम से युवा खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

खेल संघों के पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह में डॉ. सुधा बाजपेयी, मेहताब आलम, सुधीर शर्मा, शाइना जाफरी, जफर जैदी, ज्योति श्रीवास्तव, कृष्णावतार गुप्ता, दिनेश चंद्र, सीमा देवी, जूली, राजेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार, ओमकार नाथ तिवारी, प्रकाश चंद्र, कमल यादव, आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, आर.के. जिन्दल, अरविंद प्रधान, अंजू, प्राची गुप्ता, कृष्णा, इंसिया फातिमा तथा अवधेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।