मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

जूनियर नेशनल स्विमिंग में कृष्णा यादव का जलवा, 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना

लखनऊ। 52वीं जूनियर नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन उत्तर प्रदेश के तैराक कृष्णा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा ने 00:25.48 सेकंड का समय निकालकर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जूनियर नेशनल स्विमिंग में कृष्णा यादव का जलवा, 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना
जूनियर नेशनल स्विमिंग में कृष्णा यादव का जलवा, 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना

लखनऊ। 52वीं जूनियर नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन उत्तर प्रदेश के तैराक कृष्णा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा ने 00:25.48 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

स्पर्धा में मणिपुर के लैतोंजम लालचेनबा ने 00:25.73 सेकंड के समय के साथ रजत पदक, जबकि तमिलनाडु के रोनाल रेटनम ई.जे. ने 00:25.78 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

कृष्णा यादव ने पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने तैराकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोच निशित दीक्षित से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर स्थित स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्लेनमार्क अकादमी में राष्ट्रीय कोच पार्थ मजूमदार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में यह अकादमी दिल्ली में स्थानांतरित हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रताप सिंह ने कृष्णा यादव की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कृष्णा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता और श्रेष्ठता का प्रमाण है।