पायनियर संवाददाता। बाराबंकी
महंगाई के इस दौर में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर किसी वरदान से कम नहीं है आर्थिक संकट का सामना कर रहे बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए ऐसे शिविर जीवन रक्षक साबित होते हैं ऐसे आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है। उक्त बात नगर के पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में बाराबंकी ईदगाह कमेटी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर मे सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान कर रहे डॉक्टर एवं परामर्श प्राप्त कर रहे मरीजों की खैर कुशलता लेते हुए शिविर का अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित जनों के बीच व्यक्त किये।
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन आज के दौर में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं इन निशुल्क चिकित्सा शिविरों में मुफ्त जांच परामर्श और दवाइयां उपलब्ध हो जाने के साथ लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ती है इस प्रकार के आयोजनों से गरीब परिवारों पर इलाज का बोझ कम होता है समय पर बीमारी का पता चल जाता है जिससे गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज समय से हो जाने पर मरीज को तत्काल राहत भी मिल जाती है।
अंत में गोप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी उमेर किदवई, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार हशमतउल्ला, अजय वर्मा बबलू, ताज बाबा राइन, मुक्तदिर अंसारी, इरफान कुरैशी, हुमायूं नईम खान, मुजीब अंसारी, मोहम्मद आसिफ, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।










