मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

सपेरे के घर से 8 सांप बरामद, 7 इंडियन कोबरा शामिल

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद पल्ला थाना क्षेत्र में वन्यजीव विभाग की टीम ने अवैध रूप से सांप पकड़कर रखने के आरोप में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। उसे सोमवार को फरीदाबाद…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सपेरे के घर से 8 सांप बरामद, 7 इंडियन कोबरा शामिल
आरोपी सपेरा न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद

पल्ला थाना क्षेत्र में वन्यजीव विभाग की टीम ने अवैध रूप से सांप पकड़कर रखने के आरोप में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। उसे सोमवार को फरीदाबाद जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वन्यजीव विभाग को सूचना मिली थी कि पल्ला क्षेत्र में रहने वाला बंसी नाथ विभिन्न प्रजातियों के सांपों को कथित तौर पर अवैध रूप से पकड़कर अपने घर में रखता है और उनके जरिए व्यापार करता है। सूचना के आधार पर वन्यजीव निरीक्षक राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल आठ सांप बरामद किए, जिनमें एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा शामिल हैं। वन्यजीव विभाग की टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वन्यजीव निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। आरोपी के खिलाफ वन्यजीवों को अवैध रूप से रखने और उनके व्यापार से संबंधित जांच की जा रही है।
वहीं, आरोपी की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजय गुप्ता ने कहा कि वन्यजीवों को अवैध रूप से पकड़कर उनका व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से वन्यजीवों के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।