53 वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित, किसानों ने की सिरकत

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 53 वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के कई जिलों के प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार व संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किसान मेले का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार ने किसानों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण कर वहां मौजूद उत्पादों के बारे में जानकारी ली। डॉ. कुमार ने संस्थान द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे अनुसंधानों और उन्होंने कहा कि, संस्थान पर्वतीय किसानों समस्याओं का समाधान कर रहा है साथ ही आधुनिक तकनिकी का लाभ कष्टकार ले रहे है अन्य कार्यों की सराहना की। इस मौके पर संस्थान द्वारा तैयार की गई सब्जी मटर वीएल श्रेष्ठ समेत अन्य किस्मों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर किसान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



