स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

बीकॉम के 24 वर्षीय छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकॉम के 24 वर्षीय छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरतनगर मे बीकॉम के एक 24 वर्षीय छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।​पुलिस की जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम मोहसंड थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी का निवासी महेंद्र कुमार (24) पुत्र देवी प्रसाद, मड़ियांव के भरतनगर में अपने भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था।

वह बीकॉम का छात्र था। मंगलवार दोपहर उसने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे बीकेटी स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां दोपहर करीब 3.30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से प्राप्त डेथ मेमो के आधार पर मड़ियांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानन्द मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें