स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला,हालत गंभीर

युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला,हालत गंभीर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र के ईटगांव स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने पास की नाई की दुकान से ब्लेड लाकर दूसरे की गर्दन पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, बरकताबाद निवासी मुनेश्वर प्रसाद (59)  पुत्र नन्नू रावत और ईटगांव निवासी दिलीप कुमार पाल पुत्र रमेश पाल ठेके पर एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।

बहस बढ़ने पर आरोपी ने ब्लेड से मुनेश्वर की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद घायल मुनेश्वर प्रसाद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काकोरी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची काकोरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें