स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार

महिला ने मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भी जताया था आक्रोश,अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले पर आक्रोश जताने के आरोप में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला स्वयं को स्वयंसेवी कार्यकर्ता बताती है और पूर्व में बीबीसी में कार्य कर चुकी है। वर्तमान में वह यूट्यूब चैनल संचालित करती है। आरोपी का नाम हुदा जरीवाला बताया जा रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और जनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के सरकारी प्रयासों को लेकर भी उसने भ्रामक और आक्रोश पैदा करने वाली बातें कही।जांच के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में प्रचार भी कर चुकी है। पुलिस ने उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें