मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

खेत में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को केले के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कों पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी हुई…

साझा करें WhatsAppFacebookX
खेत में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को केले के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कों पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटौंजा थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव के पास केले के खेत में इंद्रपुरी कॉलोनी मडिंयाव थाना क्षेत्र निवासी सचिन सिंह(22)का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस के अनुसार सचिन अपने मामा के साथ था,दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामा पर गला दबाकर हत्या करने और शव को केले के खेत में फेंकने का आरोप है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है,पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।