स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में युवक ने लगाई छलांग, मौत

शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में युवक ने लगाई छलांग, मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी चौकी अंतर्गत शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विवेक महेश्वरी (35) के रूप में हुई है, जो अपार्टमेंट के बी-टावर स्थित फ्लैट बी-803 में रहते थे। शाम करीब सात बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ऊंचाई से छलांग लगा दी है।

सूचना मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को भावराव देवरस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में घर पर कार्यरत कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि विवेक महेश्वरी काफी समय से अवसाद से पीड़ित थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है।घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें