स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

परिजनों ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा, हंसखेड़ा निवासी 19 वर्षीय यश वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार, यश वर्मा पुत्र संतोष कुमार वर्मा का कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्वस्थ चल रहा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह सिंधी खेड़ा के पास बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बी-हॉप हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल और फिर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि यश को किसी ने जहर दिया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। मृतक के पिता संतोष कुमार वर्मा ने भी बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के पूर्व में हुए सड़क हादसे, उसकी बीमारी और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच में यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें