स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अगले आदेश तक स्थगित
  • मधुगंगा पर लकड़ी का पुल बहने और ट्रॉली से आवाजाही के बीच प्रशासन का फैसला

पायनियर समाचार सेवा। रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। यात्रा मार्ग पर बढ़ते जोखिम, मधुगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल बह जाने और ट्रॉली के माध्यम से हो रही आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने मध्यमहेश्वर यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।
प्रशासन के निर्णय के बाद आगामी दिनों में मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को फिलहाल इंतजार करना होगा। प्रशासन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में यात्रा जारी रखना यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
दरअसल, तलसारी तोक से बनतोली तक पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। संवेदनशील स्थानों पर पत्थर और मलबा गिरने की आशंका के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चिंतित है।
वहीं, मधुगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल कुछ समय पूर्व बह गया था। इसके बाद नदी पार कराने के लिए ट्रॉली का सहारा लिया जा रहा है। यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण ट्रॉली पर दबाव भी बढ़ गया है। कई बार लंबी कतारें लगने और एक साथ अधिक यात्रियों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। प्रशासन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसी को देखते हुए एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है।
इस बीच लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रॉली का तकनीकी परीक्षण करने के साथ ही सुरक्षा मानकों के अनुरूप जरूरी कार्य पूरा किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना आधिकारिक सूचना के मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर प्रस्थान न करें। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से जारी ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही श्रद्धालुओं से प्रशासनिक निदेर्शों का पालन करने की अपील की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें