स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

शराब पीने से रोका तो पत्नी को पीटा, दूसरी मंजिल से गिरी महिला

शराब पीने से रोका तो पत्नी को पीटा, दूसरी मंजिल से गिरी महिला

कविता। फरीदाबाद
सेक्टर-84 में शराब पीने से रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और घर की दूसरी मंजिल की गैलरी में धक्का-मुक्की के दौरान महिला नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दाहिने पैर के टखने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता नीरू चौधरी सेक्टर-84 में रहती हैं और रेवाड़ी की एक कंपनी में कस्टमर सर्विस मैनेजर हैं। नीरू का आरोप है कि उनके पति सुरजीत सिंह शराब पीने के आदी हैं और पहले भी उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते रहे हैं। नीरू के मुताबिक, 15 अगस्त को घर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद पति शराब पीने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया।

आरोप है कि पति ने चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसों से उनकी पिटाई की और घर के दरवाजे बंद कर दिए। महिला के अनुसार वह किसी तरह घर से बाहर निकलकर गैलरी में पहुंची। आरोप है कि पति ने वहां भी उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके भाई ने सेक्टर-83 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर पांच चोटें मिलीं। एक्स-रे में दाहिने पैर के टखने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पति सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीपीटीपी थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें