स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

कार को बचाने के प्रयास में बेकाबू कैंटर ने ट्रॉली में मारी टक्कर

कार को बचाने के प्रयास में बेकाबू कैंटर ने ट्रॉली में मारी टक्कर
-शामली बाईपास पर हादसा, कैंटर और गत्ते से लदी ट्रॉली आठ फीट गहरे खेत में गिरीं
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बाईपास पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे कार को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गत्ते से लदी ट्रॉली में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर और ट्रॉली दोनों सड़क से करीब आठ फीट नीचे खेत में जा गिरे। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रॉली पर उस समय कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार, गत्ते से लदी ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रैक्टर में खराबी आने के कारण चालक मिस्त्री को बुलाने गया हुआ था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहा तेज रफ्तार कैंटर ट्रॉली से टकरा गया। कैंटर चालक तनवीर निवासी मन्ना माजरा ने बताया कि वह दिल्ली से कैंटर में स्क्रैप का सामान लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। बाईपास पर अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन खेत में जा गिरे।हादसे में कैंटर चालक तनवीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कुड़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई। कैंटर में स्क्रैप का सामान लदा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। हादसे में कैंटर और ट्रॉली दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रॉली पर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें