स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दीएशियाई खेल बैडमिंटन: लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू के लिए कठिन ड्रॉ, सात्विक-चिराग की नजरें स्वर्ण पदक परसुभाष हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्ताररूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मददएशियाई खेलों: निशानेबाजी में भारत का निराशाजनक सफर जारी, एयर पिस्टल टीम भी पदक से वंचितसलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दीएशियाई खेल बैडमिंटन: लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू के लिए कठिन ड्रॉ, सात्विक-चिराग की नजरें स्वर्ण पदक परसुभाष हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्ताररूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मददएशियाई खेलों: निशानेबाजी में भारत का निराशाजनक सफर जारी, एयर पिस्टल टीम भी पदक से वंचित

वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ सेवा संकल्प शिविर, चिन्यालीसौड़ में उमड़ी भीड़

वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ सेवा संकल्प शिविर, चिन्यालीसौड़ में उमड़ी भीड़

  • प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लाभार्थियों को वितरित किए सहायता राशि के चेक
  • मत्स्य विभाग के विशेष वाहन को हरी झंडी, मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ परिसर में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचने से पूर्व उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग एवं होम्योपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में मधुमेह, रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने मत्स्य विभाग के विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन प्राकृतिक जलाशयों एवं नदियों में मत्स्य बीज संचयन तथा मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज वितरण के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा, जिससे जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ह्यजन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारह्ण की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है तथा पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले अभियान के दौरान 1099 शिकायतों का निस्तारण किया गया था। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान डेरी विकास विभाग की ओर से दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मंजू देवी को 10 हजार रुपये, विनीता देवी को 7 हजार रुपये तथा अशरफी देवी को 5 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा सियाराम को 2.32 लाख रुपये, देवेंद्र सिंह को 2.40 लाख रुपये तथा सुरेंद्र सिंह को 2.40 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में छह बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रताप पंवार, राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, गिरीश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, राजदीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, जिला महामंत्री महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, प्रकाश चंद रमोला, मनीष कुकरेती, चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें