स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेदिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

विराज मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

विराज मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

चेन्नई ।भारतीय गोल्फर विराज मदप्पा ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में बिना बोगी के आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर एक करोड़ पुरस्कार राशि के चेन्नई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।कोलकाता के मदप्पा ने वापसी करते हुए बीती रात शीर्ष पर चल रहे अजीतेश संधू की तीन शॉट की बढ़त समाप्त की।

28 वर्षीय मददप्पा (72-67-63-64) इस तरह 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। उन्होंने कुल 22 अंडर 266 का स्कोर बनाकर अपना चौथा पेशेवर खिताब जीता। वह 2018 में एशियाई टूर पर खिताब जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बने थे। इस जीत से वह 23,90,042 रुपये की कमाई से 2026 डीपी विश्व पीजीटीआई आॅर्डर आॅफ मेरिट में 44वें से 22वें स्थान पर पहुंच गए और डीपी विश्व भारत चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का किया।

चंडीगढ़ के संधू (65-66-68-68) ने चार अंडर 68 का कार्ड खेला और उन्हें 10 लाख रूपये मिले जिससे वह 33,47,375 रूपये की कमाई से आॅर्डर आॅफ मेरिट में 21वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए। नोएडा के अमरदीप मलिक (67-68-69-67) 33,75,548 की कमाई से 19वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए। दिल्ली के राशिद खान (66-68-72-66) ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 52,70,309 की कमाई से आॅर्डर आॅफ मेरिट में अपना छठा स्थान मजबूत किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें