विभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयन

नकुड़। हरि ग्रुप ऑफ कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन हुआ। एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, एलआईसी, पेटीएम, फ्लिपकार्ट, अमेजन, इंडियन हर्ब्स, पुखराज हेल्थ केयर सहित तमाम कम्पनियों ने 1000 से अधिक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया, जिसमें 400 से अधिक का चयन हुआ।
मुख्य अतिथि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि डॉ. विकेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुभाष चौधरी व मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव अनूप कुमार रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह, निदेशक मयंक चौधरी व प्राचार्य डॉ. एन.पी. राठौर ने स्वागत किया।
सहयोग में रजिस्ट्रार डॉ. सचिन गुप्ता, मो. इस्माइल, डॉ. कपिल आर्य, डॉ. अमित चौधरी, सनुज, डॉ. अंकित राना, डॉ. वंदना रोहिला, ऋचा शर्मा, डॉ. प्रदीप, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. जितेंद्र, शुभम कालड़ा रहे।
आज लगेगा विकासखंड कार्यालय में कैंप
नकुड़। शासन द्वारा संचालित प्राथमिक योजनाओं में सम्मिलित खाद्य एवं रसद विभाग की अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के संबंध में आज विकासखंड कार्यालय में कैंप लगाया जायेगा।
कैंप में राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में नकुड़ तहसील के आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र सिंह एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के विधायक मुकेश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।
विभाग ने अपील की है कि जिन लाभार्थियों को राशन कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या है, जैसे नाम जुड़वाना, नाम कटवाना, यूनिट बढ़वाना या कार्ड न बनना, वे निर्धारित समय पर विकासखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।



