स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप-डी : केरल, आंध्र और मुंबई ने दर्ज की जीत

रोहित के आर. के तूफानी शतक और आदर्श रंजीत के पंजे की बदौलत केरल ने उत्तराखंड को 16 रन से हराया

वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप-डी : केरल, आंध्र और मुंबई ने दर्ज की जीत
वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप-डी : केरल, आंध्र और मुंबई ने दर्ज की जीत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप-डी में गुरुवार को केरल, आंध्र और मुंबई ने अपने-अपने मुकाबले जीत दर्ज की। जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में रोहित के. आर. के तूफानी शतक और आदर्श रंजीत के पंजे की बदौलत केरल ने उत्तराखंड को 16 रन से हराया। बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मुकाबला 41-41 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने रोहित के. आर. के 84 गेंदों पर नौ चौकों और नौ छक्कों की मदद से बनाए गए 123 रन की पारी से सात विकेट पर 316 रन बनाए। कप्तान ऋषिकेश एन. ने 35 और मनय कृष्णा ने 32 गेंदों पर 42 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 40.5 ओवर में 300 रन पर आउट हो गई। कप्तान आयुष देशवाल (65), मयंक मुदिला (82) और लकी पराशर (49) ने संघर्ष किया, लेकिन आदर्श रंजीत ने 60 रन देकर पांच और ईशान कुणाल ने 35 रन देकर चार विकेट चटकाकर केरल को जीत दिला दी।

देव प्रमोद के अर्धशतक से आंध्र की रोमांचक जीत
जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 47-47 ओवर के मुकाबले में आंध्र अंडर-19 ने सौराष्ट्र को एक विकेट से हरा दिया। सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जय रावलिया (54) और युग वाघाणी (52) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 222 रन बनाए। आंध्र के कप्तान एम. तोषित यादव ने तीन विकेट (3/49) लेकर सौराष्ट्र की रन गति पर अंकुश लगाया। जवाब में आंध्र ने एम. श्री समन्यु (45) और विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. देव प्रमोद (59) की उपयोगी पारियों से लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। आर्यन सावसानी (3/33) और अंजन तिवारी (3/42) की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र ने 221 रन पर आंध्र के नौ विकेट गिराकर मुकाबला रोमांचक बना दिया, लेकिन आंध्र ने 43.4 ओवर में 226 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

मुंबई ने असम को आठ विकेट से रौंदा
इकाना स्टेडियम-ए ग्राउंड पर मुंबई अंडर-19 ने असम को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम 44.2 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। जूलियन कोनवार ने 73 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, जबकि पृथ्वी राज कश्यप ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से कार्तिक कुमार ने चार और आरी गायकवाड़ ने तीन विकेट झटके। जवाब में मुंबई ने 29.1 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाकर जीत दर्ज की। अभिज्ञान कुंडू ने 66 गेंदों पर 71 रन और कप्तान आर्यन सकपाल ने 69 गेंदों पर नाबाद 73 रन की तूफानी पारियां खेलीं। अर्जुन गडोया के साथ मिलकर सकपाल ने टीम को आसान जीत दिला दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें