स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

वाहन चोरों पर एवीटीएस सिकरोना का बड़ा प्रहार, तीन गिरोहों का पर्दाफाश

वाहन चोरों पर एवीटीएस सिकरोना का बड़ा प्रहार, तीन गिरोहों का पर्दाफाश

6 आरोपित गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल बरामद, सितंबर में 14 आरोपित काबू कर 20 चोरीशुदा वाहन किए बरामद


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की एवीटीएस सिकरोना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में सक्रिय तीन गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसके अलावा टीम ने सितंबर माह में अब तक आठ अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस प्रकार सितंबर में कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर 20 चोरीशुदा वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत 19 मोटरसाइकिल शामिल हैं।


सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि एवीटीएस सिकरोना की टीम ने अलाउदीन-फरीद, आसिफ-मोहित और मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। आसिफ-मोहित गिरोह से दो, मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गिरोह से चार तथा अलाउदीन-फरीद गिरोह से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। अलाउदीन और फरीद फिलहाल जेल में बंद हैं।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में धौज निवासी आसिफ, राजस्थान के डीग निवासी एवं फिलहाल फरीदाबाद में रह रहे मोहित शर्मा, धौज निवासी मुस्तकीम उर्फ मऊ, नूंह निवासी हाकम, दिल्ली निवासी अलाउदीन तथा फरीद उर्फ नैने शामिल हैं।
एसीपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बरामद वाहनों का संबंध सेंट्रल, सेक्टर-17, सेक्टर-58, बल्लभगढ़ शहर, मुजेसर, कोतवाली, सूरजकुंड और खेड़ी पुल थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से मिला है। इनमें वर्ष 2022 और 2023 के पुराने मामलों के साथ 2025 और 2026 में दर्ज मामले भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बीएनएसएस की धारा 106 के तहत भी चार वाहन बरामद किए गए हैं। इनका संबंध मुजेसर, सराय ख्वाजा और बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से है। पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें