स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

UPSSSC ने 520 पदों पर भर्ती का खोला रास्ता, खेल और युवा कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी के अवसर

UPSSSC ने 520 पदों पर भर्ती का खोला रास्ता, खेल और युवा कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी के अवसर

लखनऊ, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल और युवा कल्याण विभाग से जुड़े 520 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें खेल निदेशालय के 108 पद और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पद शामिल हैं।

इन दोनों भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा। PET-2025 में शामिल अभ्यर्थियों को उनके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही संबंधित मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

खेल निदेशालय में 108 पद

UPSSSC की ओर से खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 22-परीक्षा/2026 जारी किया गया है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के कुल 108 रिक्त पदों पर चयन किया जाना है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन में अनुमन्य संशोधन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

युवा कल्याण विभाग में 412 पद

दूसरी भर्ती के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पद भरे जाएंगे। इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 तक आवेदन, पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में अनुमन्य संशोधन के लिए 13 नवंबर 2026 अंतिम तिथि तय की गई है।

PET-2025 जरूरी

दोनों मुख्य परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं अन्य अनिवार्य अर्हताएं पूरी करना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना और आयोग की ओर से स्कोर कार्ड जारी होना भी आवश्यक है।मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET-2025 में वास्तविक या नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अथवा नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

UI और प्रोविजनल अभ्यर्थियों के लिए भी मौका

PET-2025 परिणाम में आयोग स्तर से अंडर इन्वेस्टिगेशन (UI) या प्रोविजनल के रूप में चिन्हित अभ्यर्थियों को भी आवेदन की औपबंधिक अनुमति दी गई है। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग और चयन आगे की जांच तथा आयोग के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगा।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले संबंधित विज्ञापन में दी गई पात्रता, तिथियों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें