स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

बकरीद से पहले बिजली कटौती पर बवाल, गोगवान गांव में जेई से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बकरीद से पहले बिजली कटौती पर बवाल, गोगवान गांव में जेई से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में बकरीद से पहले बिजली कटौती को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव गोगवान में ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज ग्रामीणों पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जेई ने कुछ लोगों पर हमला करने और बाइक ले जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे गांव का 100 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने रातभर बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी और बकरीद की तैयारियों के बीच बिजली न होने से लोगों में काफी नाराजगी थी।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिजली विभाग के जेई प्रेम सिंह अपनी टीम और लाइनमैन शाबिर के साथ गांव पहुंचे। टीम ने ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद जब बिजली विभाग की टीम वापस लौट रही थी, तभी कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और देर रात बिजली ठीक न करने को लेकर बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान नमाज अदा कर लौटे कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि करीब 20 से 25 लोगों की भीड़ ने जेई के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो में भी कुछ लोग जेई के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना में कुछ महिलाओं के शामिल होने की भी चर्चा है।

Also Read- बीके अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक, खून से सनी चादर मुंह में दबाए घूमते दिखे डॉग, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवा

मारपीट के दौरान जेई प्रेम सिंह बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी समयपाल अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, जेई के सिर और सीने में अंदरूनी चोटें आई हैं।

जेई प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के अजमद मंसूरी और शौकत समेत कई लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। उनका कहना है कि वे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनकी बाइक अपने साथ ले गए।

वहीं लाइनमैन शाबिर ने बताया कि भीड़ का निशाना सिर्फ जेई थे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में उन्होंने ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि बकरीद से पहले पूरी रात बिजली न रहने से त्योहार की तैयारियां प्रभावित हुईं, जिससे लोगों में गुस्सा था। उनका आरोप है कि बिजली विभाग ने समय पर शिकायत का समाधान नहीं किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है और पुलिस उसकी जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – सन्नी गर्ग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें