स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

यूपीसीए की दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला शुरू

यूपीसीए की दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला शुरू

कानपुर, पायनियर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला का गुरुवार को डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी, कमला क्लब के सभागार में शुभारंभ हुआ। 17 और 18 सितंबर को आयोजित कार्यशाला में बीसीसीआई के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर्स तपोश चटर्जी, सुरेंद्र सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह प्रदेश के क्यूरेटर्स को पिच निर्माण और रखरखाव का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिला क्रिकेट संघों से चयनित 25 पिच क्यूरेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यशाला की शुरुआत में दिवंगत वरिष्ठ पिच क्यूरेटर शिव कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा ने क्रिकेट में पिच की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को संकल्प शक्ति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि क्यूरेटर को अपनी संचार कुशलता बेहतर करते हुए निरंतर सीखने और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर यूपीसीए उपाध्यक्ष (फाइनेंस एंड स्ट्रैटजी) सुजीत श्रीवास्तव, महिला क्रिकेट की महाप्रबंधक रीता डे, अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें