स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: मेरठ मावेरिक्स चौथी बार फाइनल में, पहली बार खिताबी जंग में उतरेगी लखनऊ फाल्कन्स

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: मेरठ मावेरिक्स चौथी बार फाइनल में, पहली बार खिताबी जंग में उतरेगी लखनऊ फाल्कन्स
  •  रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में उतरेंगी दोनों टीमें, रविवार को इकाना में होगा ग्रैंड फिनाले

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 का सफर अब रोमांचक समापन की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर रविवार को होने वाला बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले इस बार कई मायनों में खास है।एक ओर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली लखनऊ फाल्कन्स पहली बार खिताबी मुकाबला खेलेगी।शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह, लखनऊ के बल्लेबाजी कोच उमंग शर्मा और मेरठ मावेरिक्स के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा मौजूद रहे।

भुवी और रिंकू के बीच होगी देखने लायक खिताबी भिड़ंत : डॉ. संजय कपूर

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सीजन-4 की शानदार सफलता को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के विजन के साकार होने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि लीग का सफर लखनऊ से शुरू हुआ, कानपुर पहुंचा और अब फाइनल के लिए वापस लखनऊ पहुंच गया है। हम इससे बेहतर फाइनल की उम्मीद नहीं कर सकते थे। दो शानदार कप्तान और खेल के दो दिग्गज आमने-सामने हैं। एक तरफ अनुभवी भुवी हैं तो दूसरी तरफ रिंकू सिंह।

शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बोलते यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर (बीच में) व साथ लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर (बाएं) व मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह (दाएं)।

युवा खिलाड़ियों को इनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके साथ खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह लीग उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रही है।डॉ. कपूर ने खराब मौसम के बावजूद मैचों के सफल आयोजन के लिए ग्राउंड स्टाफ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 30-40 वर्षों में इस तरह की बारिश देखने को नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इकाना में एक भी मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ और कानपुर में 33 मैचों के दौरान केवल दो मुकाबले रद्द करने पड़े। इसके पीछे हमारे ग्राउंड्समैन की लगातार कड़ी मेहनत रही है। उन्होंने बताया कि फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है, ताकि बारिश की स्थिति में भी मुकाबले का नतीजा निकाला जा सके।लीग के भविष्य को लेकर डॉ. कपूर ने संकेत दिया कि अगले सीजन से वाराणसी जैसे नए शहरों में भी मैच आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लीग टियर-बी और टियर-सी शहरों तक पहुंचेगी, इसका दायरा और बड़ा होगा।

लखनऊ पहली बार फाइनल में, उत्साहित हैं भुवी

क्वालीफायर-1 जीतकर पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में उत्साह के साथ थोड़ा दबाव भी है, लेकिन खिलाड़ियों में फाइनल को लेकर खुशी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है क्योंकि यह फ्रेंचाइजी का पहला फाइनल है, लेकिन उत्साह ज्यादा है। हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इस स्तर पर इतना बड़ा मुकाबला नहीं खेला है। मेरी उन्हें यही सलाह है कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। दबाव में उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था।

शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह, लखनऊ के बल्लेबाजी कोच उमंग शर्मा और मेरठ मावेरिक्स के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा मौजूद रहे।

लखनऊ में फाइनल होने से मिलने वाले होम एडवांटेज के सवाल पर भुवी ने मुस्कराते हुए कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश ही हम सबका घर है।भुवनेश्वर ने यूपीसीए की स्पीड हंट पहल की भी सराहना की और बताया कि इस पहल के जरिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने इस बारे में अपनी टीम के खिलाड़ी कृष्ण कुमार सरोज का भी उदाहरण दिया।

कप्तान का फैसला टीम के प्रदर्शन से सही या गलत साबित होता है

तेज गेंदबाज के रूप में कप्तानी करने के अनुभव को लेकर भुवनेश्वर ने कहा कि किसी कप्तान के फैसलों की सफलता काफी हद तक टीम के सामूहिक प्रदर्शन पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि कप्तान का प्रदर्शन आखिरकार टीम पर निर्भर करता है। टीम मैदान पर जिस तरह रणनीति को लागू करती है, उसी से तय होता है कि कप्तान का फैसला सही था या गलत।

चौथी बार फाइनल में पहुंची मेरठ की नजर दूसरे खिताब पर

एक बार की विजेता व दो बार की उपविजेता मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी हाथ की चोट पर राहत देने वाली खबर दी। उन्होंने बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं तथा फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।रिंकू ने कहा कि हमारी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार सीजन तक लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना और हर बार फाइनल में पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम में काफी उत्साह और जुनून है।फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की चुनौती पर रिंकू ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले में भुवनेश्वर की स्विंग का मुकाबला करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि वह स्विंग के मास्टर हैं। हमने इसके लिए खास रणनीति बनाई है कि पावरप्ले में उनका सामना कैसे किया जाए।

जीशान अंसारी और स्वास्तिक चिकारा पर कप्तानों की नजर

दोनों कप्तानों ने विपक्षी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की। भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ मावेरिक्स के प्रमुख स्पिनर जीशान अंसारी की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खिलाफ बेहद सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी।उन्होंने कहा कि वह जिस तरह हर सीजन गेंदबाजी करते हैं, उसके आधार पर वह पर्पल कैप के पूरी तरह हकदार हैं। हमें उनके खिलाफ बहुत सावधानी से खेलना होगा।वहीं रिंकू सिंह ने फाइनल में जीशान अंसारी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताने के साथ अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक के पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 6 सितंबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कन्स जहां अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं मेरठ मावेरिक्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जोर लगाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें