मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
राष्ट्रीय

दिल्ली एम्स में भर्ती केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की हालत स्थिर

डॉक्टरों की टीम लगातार रख रही है नजर एजेंसी। नई दिल्ली। सीने में बेचैनी महसूस होने के बाद पिछले दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में जारी है। डॉक्टरों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
दिल्ली एम्स में भर्ती केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की हालत स्थिर
  • डॉक्टरों की टीम लगातार रख रही है नजर

एजेंसी। नई दिल्ली। सीने में बेचैनी महसूस होने के बाद पिछले दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
एम्स के डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। हालांकि, उनकी स्थिति में अपेक्षित और पूर्ण सुधार होने के बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज करने को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा, तब तक उन्हें चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है। तबीयत बिगड़ने से पहले जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।