स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान गवां दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड स्थित देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी मनीष कैंथ (53) आलमबाग निवासी राज सिंह के सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित फ्लैट में किराए पर रहकर ट्रांसपोर्टनगर में ही एक दवा कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार को मनीष के परिजन बात करने के लिए फोन कर रहे थे। लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी मनीष का फोन नहीं रिसीव हुआ।

तब परिजनों ने शाम करीब 6:30 बजे मनीष के मकान मालिक राज सिंह को सूचना दी। राज सिंह ने अन्य किरायेदारों से मनीष के कमरे पर जाकर देखने को कहा। किरायेदारों ने जाकर देखा तो मनीष के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मनीष खिड़की के ग्रिल से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटके मिले। किराएदारों ने मकान मालिक को बताया। जिसके बाद राज सिंह ने सरोजनीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अन्दर गई तो मनीष मृत लटका मिला।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से काफी परेशान होकर ऊब चुका हूं, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई लेना देना नहीं है। मेरी पत्नी व बच्चे मुझे माफ करना। उधर मृतक के परिजनों का कहना है कि मनीष ने कई लोगों से रुपए उधार ले रखे थे। जिसके चलते लेनदार मनीष के बेटे, बेटी और पत्नी से फोन करके पैसा मांग रहे थे। जिससे वह काफी परेशान रहते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें