स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

बेकाबू बाइक ग्रिल से टकराई, दो युवकों की मौत

बेकाबू बाइक ग्रिल से टकराई, दो युवकों की मौत

सराय टोल प्लाजा के पास अलसुबह हुआ हादसा, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सराय टोल प्लाजा के पास गुरुवार अलसुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच लगी ग्रिल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सोनू और 22 वर्षीय सुन्नी के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सुबह करीब पौने चार बजे घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। सोनू बाइक चला रहा था, जबकि सुन्नी पीछे बैठा था। करीब चार बजे सराय टोल प्लाजा के पास हाईवे पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति में होने के कारण बाइक संभल नहीं सकी और बीच सड़क पर लगी ग्रिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा:
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बाइक तेज रफ्तार से आती दिखाई दे रही है। सराय टोल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच लगी ग्रिल से टकराती नजर आती है। फुटेज में किसी कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें