स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई

उदित, मयंद और रिकी उलटफेरकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

उदित, मयंद और रिकी उलटफेरकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
  • तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

लखनऊ,पायनियर। पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के वंश यादव, ऋषि यादव व अंशुमान सिंह ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन हार के साथ बाहर हो गए।

दिन का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब तीसरी वरीय राजस्थान के आयुष हार के साथ बाहर हो गए। उन्हें पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

गैर वरीय असम के उदित गोगोई ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में चौथी वरीय हरियाणा के वंश नंदल को 6-4, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। दिन का तीसरा उलटफेर दिल्ली के रिकी ने किया जिन्होंने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में आठवीं वरीय हरियाणा के जगमीत को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

पहले दौर में यूपी के खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील कुमार ने यूपी के ऋषि यादव को रोमांचक मुकाबले में 7-6(3), 6-3 से हराया। ऋषि ने पहले सेट में संघर्ष किया, जिसके चलते सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ। वहीं दूसरे सेट में सुनील ने बेहतरीन शॉट लगाते हुए जीत दर्ज की।

दूसरी ओर तमिलनाडु के पगलवन ने उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। वहीं हरियाणा के प्रशांत ने उत्तर प्रदेश के वंश यादव को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया।

इसके अलावा शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने दिल्ली के दक्ष सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर ने अपने ही राज्य के हर्ष मलिक को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी।

सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने गुजरात के यज्ञ प्रदीप को एकतरफा 6-1, 6-1 से हराया। वहीं दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने हरियाणा के ध्रुव को 6-0, 6-2 से आसानी से मात दी।

अन्य मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने पश्चिम बंगाल के वायट रोवन को 6-3, 6-1 से और दिल्ली के सागर ने महाराष्ट्र के ओमेश को तीन सेटों तक चले संघर्ष में 4-6, 7-6(3), 6-3 से हराया।

हरियाणा के आरव चावला ने गुजरात के कनिष्क को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि हरियाणा के शिवा ने छत्तीसगढ़ के इमोन को 7-6(7), 6-2 से और तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल ने हरियाणा के अरंत्या को 6-3, 6-2 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें