स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस और डीसीपी दक्षिणी की सर्विलांस टीम ने बीते दिनों दुबई से लखनऊ आए यात्री का करीब 30 लाख रुपए कीमत का 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया, जबकि उनके फरार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बलिया जिले के उभांव थाना अंतर्गत उमरगंज बेल्थरा रोड निवासी महबूब आलम ने गत तीन जुलाई को सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को वह दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।

तभी एयरपोर्ट के बाहर बलरामपुर जिले के श्रीदत्त गंज थाना अंतर्गत किठूर निवासी दीपक वर्मा, यहीं के इटई मैदा निवासी राम प्रताप दुबे, पंजाब के मोगा निवासी अर्शदीप और उनके साथियों ने उसे अपनी काली ब्रेजा कार में बिठा लिया। कुछ देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद आलमबाग बस अड्डे के पास उतारकर उसका ट्रॉली बैग, उसमें रखे दुबई की मुद्रा दिरहम, पासपोर्ट, कपड़े और सोने का कैप्सूल लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में गठित चार टीमों और सर्विलांस सेल ने करीब 100 से 130 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलेंस की मदद से मंगलवार को दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका गिरोह दुबई सहित अन्य खाड़ी देशों में भारत लौटने के इच्छुक लोगों को शॉपिंग, नकदी और टिकट का लालच देकर सोने की तस्करी कराता था। सोने को बुरादे के रूप में विशेष तरीके से पैक कर भारत भेज दिया जाता था। इस बार लालच में आकर उन्होंने तस्करी का सोना अपने गिरोह तक पहुंचाने के बजाय स्वयं ही चोरी कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया, जबकि उनके फरार साथियों की तलाश जारी है। उधर डीसीपी दक्षिणी ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें