मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून। दून पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून। दून पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए पहले प्रेमनगर चिकित्सालय और बाद में दून अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारकर सेलाकुई की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा शुरू किया।

भागते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ के रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके और चिकित्सालय पहुंचे तथा अधीनस्थ अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले में फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश का दून अस्पताल में उपचार जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →